Poem: शायद वो प्यार ही था!!

शायद जब तुम उसको किसी और में ढूंढ रहे थे, वो तुम्हारे पास ही कही था!!
वो जिसे तुम हर जगह तलाशते रहे, वो शायद हर समय तुम्हारे सामने ही था!!
वो जिसको हर समय तुम्हारी आँखें इधर उधर ढूंढ रही थी , वो शायद तुम्हारे साथ ही बैठा था.. 
वो जिससे खोने से डरते हो, उसे पाया भी नहीं है तुमने अभी तक सही से.. पर फिर भी उसे खोने से डरते हो।
वो जिसका नाम भी नहीं पता है तुम्हे,
जिसका चेहरा भी नहीं देखा है आज तक ,
उसको तुम बस एहसास से जानते हो ,
तो उसे तुम्हारी आँखें नहीं, तुम्हारा दिल ढूंढेगा,

पर उस दिल को तो पागल करार कर चुके हो तुम।

हर समय तुम्हारे साथ था वो ,
एक बार आँखें बंद करके बस एक बार उसका एहसास करते,
एक बार उस दोस्त में तुम प्यार ढूंढ़ते।

शायद, जिसे आज तक सबके सामने बस दोस्त बोला है, वही शायद वो था जिससे तुम बस आँखों से इधर उधर ढूंढ थे।

क्यों हर बार जब वो किसी और के बारे में बात करता था तो तुम उसे चुप कराके अपना हक़ जताते थे?
क्यों उसको किसी और का ना होने दिया?
क्यों सिर्फ तुम्हारे चेहरे पर हसी लाने के लिए वो अपनी परेशानी भूल जाता था?
क्यों बेमतलब बस यूही तुम्हे छेड़ देता था?
क्यों तुम्हारे होने-ना-होने से उसे इतना फर्क पड़ता था?
क्यों तुम्हे बुरा लगता था जब उसमें कोई और हक़ दिखाता था?
क्यों तुम्हारी आँखें उसकी ख़ुशी के पीछे का दुःख समझ लेती थी  ?
क्यों अपनी हर बात बिना सोचे समझे उसे बता देते हो ?
क्यों हर बार तुम्हारी सेहत का ख्याल वो तुमसे ज्यादा अच्छे  से रखता था?

शायद वो ही वो प्यार था जिससे तुम इधर उधर बस ढूंढ़ते ही रहे!!

**************************************************

First try at Hindi!!
Do let me know your views!!
Instagram: imperfect_ira

Please DM and SHARE your views!!
and also comment!!



Comments

  1. nice try but English was better
    PS : Hindi likhna aur pdna dono hi mushkil hai ��
    Yours............

    ReplyDelete
    Replies
    1. Kuch naya karna tha!!
      U were a awaited reader!!
      Hindi bahot mushkil hoti h!! IK!!
      Mine forever!! 💓

      Delete
  2. Heyyyy....
    Bht bht bht bht bht achcha tha....
    and what I feel is that Indians can express themselves better in their mother-tongue... Hindi is so pure and the way you wrote this blog was authentic ❤️��
    Matlab if this is the first time, then its beyond the expectation.... you expressed the emotions well ��
    You can make it better by using “poetic devices” & “idioms”
    It will surely make it more interesting and better ��❤️
    Though You have already goven it a nice try ��

    Do write more blogs in Hindi ��❤️

    Also, tbh this was relatable ��
    And therefore my favourite ��
    All the best girl ��

    IG: Muskan_malik07

    ReplyDelete
    Replies
    1. Thanks alot💗
      Will surely write more in hindi

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Chapter-7 The Phone Calls

La vie

Change : All what you need to know.